Search

 
 
 

Bokaro News :  अपहरण व मारपीट मामले में दो साल फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

बालीडीह थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है. इस बात की जानकारी डीएसपी मुख्यालय  पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है.
 

Bokaro :   बालीडीह थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है. इस बात की जानकारी डीएसपी मुख्यालय  पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है. 

 


डीएसपी मुख्यालय के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को बालीडीह थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. जिसमें आरोपी भय पांडेय और उसके सहयोगियों पर अंकित सिंह का अपहरण कर मारपीट करने, नगदी छीनने और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगाया गया था.

 

घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था.  डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बालीडीह थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कई मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही