Bokaro News: वन विभाग ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बांधगोड़ा प्लॉट संख्या 18 एवं सतनपुर की सीमा पर अतिक्रमण कर बनाई गई पुलिया को ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई एसीएफ अनिल कुमार के निर्देश पर की गई. बांधगोड़ा के प्रधान वनरक्षी रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की.
इसे भी पढ़ें:
वन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य वन भूमि पर अतिक्रमण को रोकना और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

