Bokaro : बोकारो स्टील (बीएसएल) प्रबंधन ने अपने जर्जर आवासों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सेक्टर 12 E स्थित जर्जर तीन ब्लॉकों को बुधवार को तोड़ने का काम शुरू हुआ. इन तीन ब्लॉकों में क्वार्टर संख्या 2001 से 2018 तक यानी कुल 18 क्वार्टर हैं, जो पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. प्रबंधन ने इसे पहले ही खाली करा दिया था. लोगों का अनधिकृत प्रवेश फिर से नहीं हो इसके लिए इसे तोड़ने का काम किया जा रहा है.
बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि जर्जर ब्लॉकों को डिमोलिश करने का काम शुरू किया गया है. इसमें सभी तरह के सुरक्षा एहतियात को ध्यान में रखा गया है, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो. इन जर्जर क्वार्टरों को तोड़ने के लिए टाउन एडमिनिस्ट्रेशन विभाग को लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सेक्टर 12 में जो भी जर्जर क्वार्टर हैं, उन्हें वहां रह रहे लोगों को खाली करने के कहा गया है. इसके बाद उन आवासों को तोड़ा जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

