Search

 
 
 

Bokaro News:  बकरीद को लेकर DC-SP ने विभिन्न क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
 

Bokaro: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.


इस दौरान जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम, कैंप-2, सेक्टर वन, राम मंदिर, भर्रा बस्ती, चिरा चास, तेलगड़िया मोड़, सोलागडीह, आईटीआई मोड़, पुलिस लाइन, रितुडीह एवं सिवनडीह आदि क्षेत्रों में पुलिस बाइक पेट्रोलिंग के साथ फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च में डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, डीपीआरओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चास, अंचल अधिकारी (सीओ) चास, एपीआरओ सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.


डीसी-एसपी ने रितुडीह से सिवनडीह कर्बला मैदान होते हुए पैदल मार्च कर आमजनों से संवाद स्थापित किया तथा लोगों से आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है. सभी से प्रशासन को सहयोग करने का अपील की गई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही