Search

 
 
 

Latehar News :पुलिस ने 1000 लीटर अवैध महुआ शराब नष्टर की

जिले के बारियातु थाना क्षेत्र के बस्ती रोड में थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में टीम ने शराब भट्ठी पर छापेमारी कर करीब एक हजार लीटर महुआ शराब नष्ट की. शराब बनाने वाले बर्तनों को भी नष्ट  कर दिया गया.
 
अवैध शराब नष्ट करती पुलिस की टीम.

Latehar : लातेहार में जिले में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है. जिले के बारियातु थाना क्षेत्र के बस्ती रोड में थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में टीम ने शराब भट्ठी पर छापेमारी कर करीब एक हजार लीटर महुआ शराब नष्ट की. शराब बनाने वाले बर्तनों को भी नष्ट कर दिया गया. 


थाना प्रभारी ने धंधेबाजों को चेतावनी दी कि अगली बार पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होनने आसपास के लोगों को भी नशापान से दूर रहने की बात कही. कहा कि नशा करने से न सिर्फ शरीर कमजोर होता है, बल्कि पैसा, घर व परिवार भी बरबाद होता है. छापेमारी टीम में एसआई अनूप कुमार, संतोष कुमार पाठक, एएसआई छोटू पंडा, दिनेश कुमार, राजकिशोर सिंह, जीतेंद्र कुमार, दिलखुश अंसारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही