Search

 
 
 

Latehar News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, पिता रिम्स रेफर

हेरहंज थाना क्षेत्र के बिजरा ग्राम निवासी मो साजिद अपने 11 वर्षीय पुत्र जिशान राजा के साथ बुधवार को दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर बालूमाथ जा रहे थे. रास्ते में बनियो ग्राम के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क मे गिरकर घायल हो गये.
 
घायल पिता-पुत्र.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता व पुत्र घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल पिता को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. घटना पांकी की है.


जानकारी के अनुसार, हेरहंज थाना क्षेत्र के बिजरा ग्राम निवासी मो साजिद अपने 11 वर्षीय पुत्र जिशान राजा के साथ बुधवार को दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर बालूमाथ जा रहे थे. रास्ते में बनियो ग्राम के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों सड़क मे गिरकर घायल हो गये. स्थाअनीय लोगों की मदद से उन्हें बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया गया. यहां डॉ दयानंद कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल मो. साजिद को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही