Search

 
 
 

Latehar News :राजद नेता ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने मानवता और सामाजिक सेवा का परिचय दिया है.उन्होंने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव रक्त का एक यूनिट दान किया.
 

Latehar:  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने मानवता और सामाजिक सेवा का परिचय दिया है.उन्होंने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव रक्त का एक यूनिट दान किया. 

 

असल में लातेहार प्रखंड के पोचरा ग्राम निवासी कलीम अंसारी का ऑपरेशन किया जाना था और उसके लिए चिकित्सकों ने बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई थी. ब्लड बैंक में इस समूह का खून उपलब्ध नहीं था. जब यह बात यादव को पता चली तो वे स्वयं ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया और जरूरतमंद परिवार की सहायता की.

 

होटवाग निवासी रंजीत यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने खास कर युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.कलीम अंसारी के परिजनों ने रंजीत यादव के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया. 

 

वहीं उपस्थित लोगों ने भी उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता, सेवा और जागरूकता का संदेश देते हैं तथा लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही