Search

 
 
 

Bokaro News : सिविल सर्जन कार्यालय में युवक-महिला से मारपीट-दुर्व्यवहार के आरोप

सिविल सर्जन कार्यालय में महिला और एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. युवक साजिद हुसैन का आरोप है कि वह शकीला नाम की महिला की समस्याओं के निराकरण के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. उसने अस्पताल प्रबंधन पवन श्रीवास्तव पर मारपीट का भी आरोप लगाया है.
 

Bokaro :   सिविल सर्जन कार्यालय में महिला और एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. युवक साजिद हुसैन का आरोप है कि वह शकीला नाम की महिला की समस्याओं के निराकरण के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. उसने अस्पताल प्रबंधन पवन श्रीवास्तव पर मारपीट का भी आरोप लगाया है.

 

दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद का कहना है कि युवक साजिद हुसैन जब उनके ऑफिस में आए थे, तब वह किसी फाइल पर साइन कर रहे थे. कहा कि युवक भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा था. सिविल सर्जन के अनुसार, जब उन्होंने युवक से पूछा कि आपसे किसी ने पैसे लिया है तो उन्होंने कहा कि आपको पता ही होगा. 

 

अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि इस बार जब उन्होंने अनभिज्ञता जताई की तो युवक आक्रामक होकर गया और ऑफिस में हल्ला करने लगा. उनका कहना है कि युवक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की, तो गार्ड को बुलाकर उसे ऑफिस से बाहर किया गया.

 

सिविल सर्जन का कहना है कि कार्यालय के बाहर जाने के बाद वह किससे उलझा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. घटना की सूचना पाकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही