Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News :  एल्युमिनियम तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

बालीडीह पुलिस ने एल्युमिनियम तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सिंदु कुमार, प्रिंस कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 किलो एल्युमिनियम तार और आल्टो कार संख्या JH10V-3892 जब्त की है.
Advertisement
Advertisement

Bokaro :   बालीडीह पुलिस ने एल्युमिनियम तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सिंदु कुमार, प्रिंस कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 किलो एल्युमिनियम तार और आल्टो कार संख्या JH10V-3892 जब्त की है. 

 

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोर एल्युमिनियम तार चोर कर जा रहे थे. सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक सफेद रंग की आल्टो कार को रोकने का इशारा किया गया. लेकिन वह रोकने की बजाय भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया. 

 

कार की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 70 किलो कटिंग किया हुआ एल्युमिनियम तार बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग बोकारो स्टील प्लांट के आसपास से एल्युमिनियम तार चोरी कर उसे बेचने का काम करते थे. प्रकाश कुमार उपाध्याय उर्फ घनु चोर गिरोह का मुख्य सरगना बताया गया है.

 

इस संबंध में बालीडीह थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही