Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News : ट्रक से टकराने के बाद घर में घुसी कार, दो युवक गंभीर

टाटा मुख्य सड़क पर भोलाडीह गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई
Advertisement
Advertisement

Saraikela  : टाटा मुख्य सड़क पर भोलाडीह गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. कार पहले सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई और फिर जोरदार झटके के साथ पीछे की ओर बैक होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई. हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घायलों की पहचान साहिबगंज जिले के रहने वाले 28 वर्षीय नुरुल इस्लाम और 32 वर्षीय गुलाम रसूल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गुलाम रसूल कार चला रहा था, जबकि नुरुल इस्लाम उसके बगल की सीट पर बैठा हुआ था. भोलाडीह गांव के समीप पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पीछे की ओर उछलकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी.

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपनी कार से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया.

 

सदर अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. बताया गया कि उस समय अस्पताल में वार्ड बॉय और ड्रेसर मौजूद नहीं थे. ऐसे में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल खुद दोनों घायलों को उठाकर ओपीडी ड्रेसिंग कक्ष तक ले गए.

 

जानकारी के अनुसार नुरुल इस्लाम के सीने में गंभीर चोट लगी है, जबकि गुलाम रसूल के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई है. दोनों घायलों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही