Search

 
 
 

Bokaro News :  आधी रात तक चला एंटी क्राइम अभियान, वाहनों की ली गई तलाशी

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात  व्यापक बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में सिटी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन छापेमारी व तलाशी ली.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro :  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात  व्यापक बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में सिटी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन छापेमारी व तलाशी ली.

 

साथ ही एंटी क्राइम चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच, ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग और यातायात नियमों के अनुपालन की भी सघन जांच की गई.

 

Uploaded Image

 

डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश स्थापित करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना था. पुलिस टीम द्वारा आमजनों से सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून का पालन करने की अपील भी की गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही