Search

Bokaro News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, दो जवान घायल

Bokaro: बोकारो में एयरपोर्ट विस्तार को लेकर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई. सेक्टर 12ए स्थित काली मंदिर के पास कार्रवाई करने पहुंची बीएसएल सुरक्षा टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. घटना में दो सुरक्षा जवान घायल हो गए. घायलों की पहचान बबलू कुमार और अकरम अंसारी के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 
बताया जा रहा है कि बोकारो हवाईअड्डा विस्तार और बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से प्रशासन और बीएसएल की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को सूचना मिली थी कि सेक्टर 12ए काली मंदिर के आगे कुछ लोगों ने कथित रूप से नई जमीन पर कब्जा कर अस्थायी मकान बना लिए हैं.

Uploaded Image

 घायल जवान की फोटो

सूचना के बाद बीएसएल सिक्योरिटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हटाने की कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों की ओर से सुरक्षा कर्मियों पर पथराव किया गया. घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया. फिलहाल इलाके में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पहचान होने के बाद संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही