Bokaro News : बोकारो के नया मोड़ में सोमवार को मजदूरों से भरा एक ऑटो अचानक पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार आठ मजदूर घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें
घायल मजदूर फुलेश्वर ने बताया कि सभी मजदूर ऑटो पर सवार होकर प्लांट में काम करने जा रहे थे. नया मोड़ में सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें ऑटो पर सवार सभी मजदूर घायल हो गए. घायलों में चार मजदूर पेटरवार के रहने वाले हैं, जबकि तीन जैनामोड़ और एक बाराडीह का निवासी बताया जा रहा है. बीएस सिटी थाने की पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

