Search

 
 
 

Bokaro News : BSNL टावर से चोरी की गई बैटरी बरामद, एक गिरफ्तार

जिले के कसमार थाना अंतर्गत खुदीबेड़ा गांव स्थित BSNL टावर से अज्ञात अपराधियों ने टावर की 68 बैट्री चोरी कर ली थी. पुलिस ने इस घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी की गई 68 बैटरी में से 4 बैटरी को बरामद कर लिया है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro  : जिले के कसमार थाना अंतर्गत खुदीबेड़ा गांव स्थित BSNL टावर से अज्ञात अपराधियों ने टावर की 68 बैट्री चोरी कर ली थी. पुलिस ने इस घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी की गई 68 बैटरी में से 4 बैटरी को बरामद कर लिया है. 

 

 

इस घटना में शामिल अपराधी अशोक यादव को गोला थाना क्षेत्र के मोरपा गांव से गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है. उसके निशानदेही पर 4 बैटरी बरामद की गई है. 

 

Uploaded Image

 

पुलिस ने बताया कि टावर के गार्ड घलटु करमाली ने कसमार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.पुलिस के अनुसार कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और बाकी बची बैट्रीयों को बरामद करने का प्रयास जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही