Search

 
 
 

Bokaro News : सोशल मीडिया पर मिली सूचना पर बुजुर्ग के घर पहुंची बीडीओ, पेंशन की प्रक्रिया शुरू

डीसी के आदेश के आलोक में बीडीओ नम्रता जोशी मुखिया, पंचायत सचिव व वार्ड सदस्य के साथ लोबिन हेंब्रम के आवास पर पहुंचीं. उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
 
जमीन पर बैठकर पीड़ित परिवार की समस्या सुनतीं बीडीओ.

Bokaro : बोकारो जिला प्रशासन ने कसमार प्रखंड के तेलमुंगा गांव निवासी बुजुर्ग लोबिन हेंब्रम व उनके दिव्यांग पुत्र कालिदास हेंब्रम को पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दोनों बाप-बेटे को पेंशन नहीं मिलने की जानकारी दी गई थी. डीसी अजय नाथ झा ने इस पर संज्ञान लेते हुए कसमार की बीडीओ नम्रता जोशी को तत्काल स्थल पर जाकर जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 


डीसी के आदेश के आलोक में बीडीओ नम्रता जोशी मुखिया, पंचायत सचिव व वार्ड सदस्य के साथ लोबिन हेंब्रम के आवास पर पहुंचीं. उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उपलब्ध दस्तावेजों का सत्यापन किया और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई शुरू कराई.


जांच में पाया गया कि लोबिन हेंब्रम के पास जाति प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण उनकी पेंशन की प्रक्रिया लंबित थी. मौके पर ही पंचायत सचिव एवं वीएलई ने जाति प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया.


प्रशासन की टीम ने लोबिन हेंब्रम के दिव्यांग पुत्र कालिदास हेंब्रम को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिया. आवेदन को संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है, ताकि उन्हें शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही