Search

Bokaro News : दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

Bokaro : जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 24 घंटे के भीतर छिनतई की दूसरी घटना है. मालूम हो कि लक्ष्मी मार्केट स्थित मयूर मेडिकल के सामने इलाज के लिए पहुंचे दंपती को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया और महिला के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.पीड़ित ने सेक्टर-4 थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

शिकायत के अनुसार, गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग निवासी संजय कुमार सिन्हा रविवार को अपने बेटे के इलाज के लिए सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट आए थे. सुबह करीब 11:15 बजे वह अपनी पत्नी कनक लता सिन्हा के साथ मयूर मेडिकल के सामने खड़े थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों बीएसएल की ओर फरार हो गए.

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा भी किया गया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. शिकायत में उल्लेख है कि आरोपियों में से एक ने सफेद टोपी और स्काई ब्लू रंग की शर्ट पहन रखी थी. जिससे उनकी पहचान में मदद मिल सकती है.

घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-4 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाइक सवार अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके. मालूम हो कि 24 घंटे पूर्व सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 सी में भी मुन्ना यादव से एक छिनतई हुई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही