Search

 
 
 

Bokaro News : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 9 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Bokaro : जिले के चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. चोरी के 9 बाइक के साथ एक नाबालिग चोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. धनबाद के कतरास सहित अन्य जगहों से बरामदगी हुई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : जिले के चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चोरी के 9 बाइक के साथ एक नाबालिग चोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. धनबाद के कतरास सहित अन्य जगहों से बरामदगी हुई.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...


बताते चलें कि बोकारो पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस की टीम ने चोरी के नौ बाइकों के साथ एक नाबालिग चोर समेत दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि चोरी के सभी वाहनों को चोरों ने अवैध कोयला चोरों को व अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को बेच दिया करते थे.

 

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि हरला थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई थी. जिस मामले में सेक्टर 6 निवासी एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया गया. जिसके निशानदेही पर कतरास के कैलूडीह खटाल में छापेमारी की गई. जिसमें अरमान कुमार यादव के निवास स्थान से एक अपाची बरामद की गई. इसके बाद दोनों के निशानदेही पर और चोरी के 8 बाईकों को बरामद किया गया.

 

डीएसपी ने बताया कि अरमान कुमार यादव को जेल भेजा जा रहा है जबकि किशोर को निरुद्ध किया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही