Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News :  रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार की सुबह तीन युवकों के शव मिले हैं. राधानगर पंचायत अंतर्गत लावाटांड़ क्षेत्र में तीन युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया.
Advertisement
Advertisement

Bokaro :  बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार की सुबह तीन युवकों के शव मिले हैं. राधानगर पंचायत अंतर्गत लावाटांड़ क्षेत्र में तीन युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया.

 

तीन लोगों के शव मिलने की खबर फैलते आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.  पुलिस मृतकों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. 

 

मौके से मिले दस्तावेजों के अनुसार, एक युवक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में हुई है. वह गोमिया प्रखंड के मड़वाडीह, टीकाहारा (बरकी पुनु) गांव का रहने वाला बताया गया है. वहीं दूसरे युवक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में हुई है. तीसरे युवक की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तीनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है. जीआरपी और स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 

घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही