Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : जरीडीह में तालाब के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव

बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव के तालाब के पास झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.
Advertisement
Advertisement
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Bokaro : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव के तालाब के पास झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है.

 


जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. शव के पास से कीटनाशक की शीशी मिली है. गले में फंदा भी लगा है. युवक ने ऐसा क्यों किया इसका अब तक पता नहीं चल सका है. उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. 


मुखिया गिरिन्द्र मिश्रा ने बताया कि सुबह में गांव के लोगों ने उन्हें तालाबा के पास शव पड़े होने की सूचना दी. इसके बाद थाना को सूचना दी गई. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, दयाशंकर ठाकुर, महानंद केवट, विश्वनाथ मांझी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही