Search

 
 
 

Bokaro News : तालाब में डूबे कसमार के बुजुर्ग का शव एक दिन बाद बरामद

Bokaro News: महावीर महतो शुक्रवार को दांतू गांव से लौटने के दौरान रोज की तरह नहाने के लिए गांव के तालाब में गए थे. तालाब काफी गहरा है और उन्हें तैरना नहीं आता था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए.
 
महावीर महतो की फाइल फोटो.

Bokaro News : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के गट्टीगाढ़ा गांव स्थित तालाब में शुक्रवार को नहाने के दौरान गांव के बुजुर्ग महावीर महतो का डूब गए थे. काफी मशक्कत के बाद उनका शव शनिवार को तलाब से खोज निकाला गया. महावीर महतो पेशे से राजमिस्त्री थे. ग्रामीणों ने तालाब में उन्हें ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. शनिवार को तालाब का पानी कम करने के बाद उनका शव बरामद किया गया.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, महावीर महतो शुक्रवार को दांतू गांव से लौटने के दौरान रोज की तरह नहाने के लिए गांव के तालाब में गए थे. तालाब काफी गहरा है और उन्हें तैरना नहीं आता था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए.


घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने शुक्रवार को दिनभर तालाब में उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका. इसके बाद शनिवार को ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से तालाब के एक हिस्से को काटकर पानी निकालने की व्यवस्था की. पानी का स्तर कम होने के बाद महावीर महतो का शव खोजकर बाहर निकाला जा सका. कसमार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही