Bokaro: बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के रहने वाले और बंसल क्लासेस के प्रबंध निदेशक सह शिक्षक प्रांजल कुमार भारती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. तीन दिनों से लापता प्रांजल का शव शनिवार को जमुनिया नदी के बीच एक बड़ी चट्टान में फंसा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, प्रांजल 6 अगस्त को अचानक स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. पत्नी वंदना सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे. काफी तलाश के बाद शुक्रवार को सेक्टर-4 थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई.
इसे भी पढ़ें:
जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जमुनिया नदी के नए पुल के पास तलाश शुरू की. वहां उनकी स्कूटी लावारिस हालत में बरामद हुई. इसके बाद पुलिस को नदी में किसी अनहोनी की आशंका हुई और तलाशी अभियान तेज किया गया.
शनिवार को सेक्टर-4 और बाघमारा पुलिस की संयुक्त टीम ने नदी और आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन की. घंटों की तलाश के बाद नदी के बीच चट्टान पर प्रांजल का शव मिला.
प्रांजल ने खड़गपुर से IIT की पढ़ाई की थी और बोकारो सिटी सेंटर स्थित बंसल क्लासेस में छात्रों को पढ़ाते थे. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment