Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News:  CCTV तोड़ गल्ला व शराब की पेटियों पर हाथ साफ

सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ स्थित शराब दुकान में बीती रात हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.  हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में रात तक पुलिस की पेट्रोलिंग चल रही थी, वहीं चोरों ने मौका मिलते ही शराब दुकान को अपना निशाना बना लिया.
Advertisement
Advertisement

Bokaro : सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ स्थित शराब दुकान में बीती रात हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.  हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में रात तक पुलिस की पेट्रोलिंग चल रही थी, वहीं चोरों ने मौका मिलते ही शराब दुकान को अपना निशाना बना लिया.

 

जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके. इसके बाद दुकान के अंदर रखे गल्ले से करीब 50 से 60 हजार रुपये नकद और शराब की पेटियां लेकर फरार हो गए. 


दुकानदार ने बताया कि नकदी के अलावा शराब की भी चोरी होने की आशंका है. हालांकि, दुकान में मौजूद स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. मिलान पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितनी पेटी शराब चोर अपने साथ ले गए हैं. 

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.  इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान रात 11 बजे तक खुली रहती है.

 

जबकि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन भी रात करीब 2 बजे तक वहां मौजूद था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पुलिस के जाने के बाद सुनसान माहौल का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही