Search

 
 
 

Sports News : ट्रायथल नेशनल चैंपियनशिप में JSSPS की बेटियों का जलवा, झारखंड को दिलाए दो पदक

गुजरात के अहमदाबाद में 1 से 3 जून तक आयोजित 15वीं बाइथल/ट्रायथल नेशनल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. JSSPS स्विमिंग सेंटर, होटवार में प्रशिक्षण लेने वाली दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया.
 

Lagatar Desk : गुजरात के अहमदाबाद में 1 से 3 जून तक आयोजित 15वीं बाइथल/ट्रायथल नेशनल चैंपियनशिप 2026 में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. JSSPS स्विमिंग सेंटर, होटवार में प्रशिक्षण लेने वाली दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया. 

 

चैंपियनशिप के बाइथल इवेंट में आरती कच्छप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता. जबकि आतासी कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया. दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से JSSPS और पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है. बता दें कि दोनों खिलाड़ी आज रांची लौटेंगी. 

 

JSSPS में जश्न का माहौल 

JSSPS के प्रशिक्षक उमेश कुमार पासवान ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अहमदाबाद की गर्मी और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत और JSSPS की वैज्ञानिक प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है.

 

JSSPS के CEO एन. के. झा ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि JSSPS की बेटियां लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रही हैं. उन्होंने कहा कि आरती और आतासी की उपलब्धि राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी. 

 

क्या है बाइथल?

बाइथल एक ऐसा खेल है, जिसमें तैराकी और दौड़ दोनों शामिल होते हैं. खिलाड़ियों को अपनी गति, सहनशक्ति और फिटनेस का प्रदर्शन दोनों इवेंट में करना होता है. यही वजह है कि इसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं में गिना जाता है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही