Search

 
 
 

Bokaro News : बैद्यनाथ धाम में कांवरियों को मिल रही प्राथमिक चिकित्सा सेवा दे रही बीएसएल

Bokaro News : बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा बैद्यनाथ धाम (देवघर) में लगने वाले श्रावणी मेले में कांवरियों की निस्वार्थ सेवा के लिए पिछले ढाई दशकों (25 साल) से निरंतर प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है.
 
श्रावणी मेले में कांवरियों की निस्वार्थ सेवा

Bokaro News : बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा बैद्यनाथ धाम (देवघर) में लगने वाले श्रावणी मेले में कांवरियों की निस्वार्थ सेवा के लिए पिछले ढाई दशकों (25 साल) से निरंतर प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है. 

 

बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बोकारो इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग के तहत पिरामल स्वास्थ्य द्वारा संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ (चिकित्साकर्मियों व स्वयंसेवियों का दल) देवघर स्थित बोकारो इस्पात धर्मशाला में रहकर कांवरियों को प्राथमिक चिकित्सा व अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ करा रही है.

 

‘इस्पात संजीवनी’ की समर्पित टीम में शामिल मेडिकल कंसल्टेंट, परिचारिका, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और बैद्यनाथ सेवा ट्रस्ट के स्वयंसेवक लगातार कांवरियों के प्राथमिक उपचार व स्वास्थ्य देखभाल में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं. 

 

बोकारो इस्पात धर्मशाला में उक्त टीम द्वारा अब तक सैंकड़ों कांवरियों व श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक औषधियां व अन्य आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं सफलतापूर्वक उपलब्ध कराई गई है जो आगे भी जारी रहेगी.

 

उल्लेखनीय है कि विगत 03 अगस्त 2026 को बोकारो इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन परिसर से इस मेडिकल टीम को हरी झंडी दिखाकर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना किया गया था. यह टीम पूरे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहेगी.

 

यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की सामाजिक प्रतिबद्धता, जन-कल्याण तथा सुदूर क्षेत्रों में निस्वार्थ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की उत्कृष्ट भावना को रेखांकित करता है. धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देने की यह संवेदनशील पहल समाज के प्रति संयंत्र के उत्तरदायी निगमित दायित्व और सेवाभाव को और अधिक सुदृढ़ बनाती है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही