Search

 
 
 

कहीं खुशी, कहीं गम : JSSC-CGL रद्द होने पर अल्बर्ट एक्का चौक पर जश्न, मंत्रालय में सफल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 24 दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार देर शाम जेएसएससी-सीजीएल सहित टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की.
 

Ranchi :  जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 24 दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार देर शाम जेएसएससी-सीजीएल सहित टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की.

 

Uploaded Image

अल्बर्ट एक्का चौक पर जश्न मनाते छात्र और उनके समर्थक

 

सीएम के इस फैसले के बाद देर रात राजधानी में दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं. एक तरफ आंदोलनरत छात्रों और उनके समर्थकों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर फैसले का स्वागत करते हुए जश्न मनाते नजर आए, वहीं दूसरी तरफ झारखंड मंत्रालय के बाहर 300 से ज्यादा चयनित और वर्तमान में कार्यरत अभ्यर्थी जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने के फैसले का विरोध करते दिखे.

 

Uploaded Image

झारखंड मंत्रालय के बाहर चयनित और कार्यरत अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

 

चयनित और कार्यरत अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है तो जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए, लेकिन पूरी परीक्षा रद्द होने से ईमानदारी से चयनित उम्मीदवारों का भविष्य प्रभावित होगा. अभ्यार्थियों का कहना है कि कुछ लोगों की गलती की सजा सभी को नहीं मिलनी चाहिए. 

 

Uploaded Image

मंत्रालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही