मालूम हो कि सिटी गोदाम एसपी और डीसी आवास के पीछे स्थित है. इसके पास ही तिरंगा पार्क भी है. गोदाम में रखे सामानों को दूसरे स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मंगलवार को अधिकारियों की एक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया.
अधिकारियों ने उक्त स्थल से ही वरीय अधिकारियों को मोबाइल से अवगत करवाया और जेसीबी की डिमांड की ताकि बाउंड्री तक परिवहन के लिए रास्ता बनाया जा सके. अब उम्मीद है कि तीन दिनों के भीतर प्रबंधन कार्य पूरा करेगा.

