Search

Bokaro News : बरसात से पहले ही खुली बीएसएल क्वार्टरों की पोल, सीढ़ी की रेलिंग गिरने से मचा हड़कंप

गिरी सीढ़ी की रेलिंग.

Bokaro : बोकारो में बीएसएल (बोकारो स्टील) के आवासीय क्वार्टरों की जर्जर हालत एक बार फिर चर्चे में है. बरसात का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन मामूली बारिश ने ही क्वार्टरों की बदहाल स्थिति की पोल खोल दी. सेक्टर-1 स्थित क्वार्टर संख्या 1288 में अचानक सीढ़ी की रेलिंग भरभराकर गिर गई, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. संयोग से कोई व्यक्ति रेलिंग के पास नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. रेलिंग गिरने से घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी भी बाल-बाल बच गई.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. निवासियों का कहना है कि बीएसएल के कई क्वार्टर वर्षों पुराने हो चुके हैं. उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है. कई स्थानों पर सीढ़ियां टूट रही हैं, छज्जों से प्लास्टर झड़ रहे हैं और पानी की टंकियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. इसके बावजूद मरम्मत कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहे हैं.

 

लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने और तस्वीरें भेजने के बावजूद समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता. ऐसे में निवासियों के मन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है.

 

रेलिंग गिरने की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बीएसएल अपने आवासीय परिसरों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//