Search

 
 
 

Bokaro News :  सर्राफा व्यवसायी से हथियार के बल पर लूट, रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार

जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित जैनामोड़ बाजार में मंगलवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम दिया. बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसायी को रोककर मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.
 
अपराध की खबरें

Bokaro :  जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित जैनामोड़ बाजार में मंगलवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम दिया. बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसायी को रोककर मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, जैनामोड़ बाजार स्थित मां आभूषणालय के संचालक रंजीत बरनवाल रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि एक अपराधी ने बांस की लाठी से उन पर हमला किया.

 

जबकि दूसरे ने पिस्तौल उनकी छाती पर सटाकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद बदमाश बैग छीनकर मौके से फरार हो गए. बैग में करीब 1.25 लाख रुपये नकद के अलावा अन्य जरूरी सामान था. इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. 

 

घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

 

इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है. जैनामोड़ व्यवसाय संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि व्यस्त बाजार में इस तरह की घटना पुलिस गश्ती और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. व्यापारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही