Search

 
 
 

Palamu News : NGT की रोक के बावजूद बालू का अवैध उठाव, तीन ट्रैक्टर जब्त

Palamu : NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू का उठाव जारी है. वहीं पुलिस भी लगाातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पांकी पुलिस ने आसेहार-सगालिम क्षेत्र से बालू लदे तीनों ट्रैक्टरों को जब्त किया है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu : NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू का उठाव जारी है. वहीं पुलिस भी लगाातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पांकी पुलिस ने आसेहार-सगालिम क्षेत्र से बालू लदे तीनों ट्रैक्टरों को जब्त किया है. कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का उठाव और परिवहन किया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर मौके से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त कर लिए.

 

जब्त ट्रैक्टरों में से दो को पांकी थाना लाया गया है. जबकि एक ट्रैक्टर का टायर पंचर होने के कारण उसे थाना लाने में देर हुई. पुलिस टायर पंचर हुए ट्रैक्टर को थाना लाने की कार्रवाई कर रही है. पुलिस जब्त ट्रैक्टरों के मालिकों की पहचान करने व अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही