Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu : जंगल से बरामद जले शव की पहचान 24 घंटे बाद भी नहीं

पलामू जिला की खबरें
  •  घटनास्थल से शराब की बोतल और अन्य सामान मिले 
  • ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की आशंका

Palamu :  चैनपुर थाना क्षेत्र के केल्हार जंगल में महिला के जले शव की पहचान घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है.पुलिस मृतका की पहचान कराने के साथ-साथ मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सामान मिले हैं.शव से कुछ दूरी पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में देसी शराब, प्लास्टिक में रखा चना,पान मसाला के रैपर व कई पैकेट भांग बरामद हुए हैं. 

 

 

वहीं शव के हाथ में पहनी घड़ी और एक रुमाल भी मिला है. घटनास्थल के आसपास की झाड़ियां और पत्तियां भी जली हुई मिली हैं, जिससे शव पर किसी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है.हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी लालजी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की.पुलिस बुधवार को भी घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी.

 

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए छत्तीसगढ़ सीमा से सटे थाना क्षेत्रों के अलावा पलामू के रामगढ़ तथा गढ़वा जिले के रंका और रामकंडा थानों को भी सूचना भेजी गई है.पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

गौरतलब है कि मंगलवार को ग्रामीणों ने केल्हार जंगल में पूरी तरह जला हुआ महिला का शव देखा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही