Search

 
 
 

Bokaro News : रंगदारी देने से इंकार करने पर बोकारो के व्यवसायी पर हमला

Bokaro News: व्यवसायी की लिखित शिकायत पर हरला थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की. इस मामले में अविनाश राय, रिंकू राय, टिंकू राय, धर्मेंद्र राय, रितेश राय, नंदन राय, नवीन राय और अन्य को आरोपी बनाया गया है.
 
फाइल फोटो.

Bokaro News : बोकारों में ईंट-बालू-गिट्टी का व्यवसाय करने वाले पंकज कुमार पर हरला थाना क्षेत्र के रानीपोखर काली मंदिर के पास जानलेवा हमला किया गया. बदमाशों ने व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी देने से इंकार करने पर उनलोगों ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. छिनतई भी की. काली मंदिर में मौजूद लोगों ने उनकी जान बचाई.

 

इसे भी पढ़ें


व्यवसायी की लिखित शिकायत पर हरला थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की. इस मामले में अविनाश राय, रिंकू राय, टिंकू राय, धर्मेंद्र राय, रितेश राय, नंदन राय, नवीन राय और अन्य को आरोपी बनाया गया है. व्यवसायी का कहना है कि अविनाश राय पिछले दो वर्षों से व्यवसाय के एवज में उससे रंगदारी की मांग कर रहा था.


ताजा घटना में वह जब घर लौट रहे थे, तो काली मंदिर के पास आरोपी ने उन्हें रोककर गाली-ग्लौज करते हुए रंगदारी की मांग की. इनकार करने पर उसने अपने सहयोगियों को बुलाकर हमला कर दिया. कुछ देर बाद उनका भाई काम खत्म कर घर लौट रहा था, तो आरोपियों ने उसपर भी हमला कर जख्मी कर दिया. उसके पास से चांदी की चेन और 45 हजार रुपए छीनकर वे सब फरार हो गए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही