Bokaro News: बोकारो पुलिस को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. बोकारो जिला के जगरेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर सिल्वर रंग की अल्टो कार से 30 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि कार सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस के मुताबिक, रविवार को लगभग 11 बजे दिन में गुप्त सूचना मिली की कि जगरेश्वर विहार के तिलैया ग्राम होते हुए रेलवे ओवरब्रिज से एक सिल्वर रंग की अल्टो मारुति सुजुकी (JH10S-5378) से दो व्यक्ति अवैध नकली शराब बोरा में भरकर ले जा रहा है.
सूचना के सत्यापन के बाद जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ग्राम तिलैया में अशोक महतो के चाय-पकौड़े के होटल के पास पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रही सिल्वर रंग की अल्टो कार में ड्राइवर सीट एवं बगल में दो व्यक्ति बैठे हुए देखा गया. पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों अपनी गाड़ी से उतरकर जंगल की ओर भागने लगे.
जब गाड़ी को चेक किया गया तो गाड़ी की डिक्की से प्लास्टिक के बोरा में 750 मिली के 30 पीस बोतल में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और भागे दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

