Bokaro News : बोकारो जिले के पेटरवार में मंगलवार को एक स्कॉर्पियो और मालवाहक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. तेनुघाट रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सामने हुए इस हादसे में टेंपो सड़क पर पलट गया. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़ें
मालवाहक टेंपो चालक चास निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह टेंपो पर स्टील की चादर लोडकर पेटरवार से गोमिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान तेनुघाट की ओर से आ रही स्कॉर्पियो संख्या बीआर 01 जेआर 5895 ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टेंपो पलट गया. वहीं, स्कॉर्पियो का आगे का दायां टायर ब्लास्ट हो गया. वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने पलटे टेंपो को सीधा किया और चालक अरविंद कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला. स्कॉर्पियो चालक ने बताया कि वाहन का स्टियरिंग लॉक हो जाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई. सूचना मिलते ही पेटरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर पेटरवार थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

