Bokaro News : केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ बोकारो जिला झामुमो चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है. इसके तहत चास के सभी वार्डों में 31 अगस्त तक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा. झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक से झारखंड को भारी नुकसान होगा. केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर कर रही है. इसे जनता के बीच उजागर किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है. 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर झामुमो कार्यकर्ताओं का जुटान होगा और विधेयक के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
मंगलवार को चास के वार्ड संख्या 25, 26, 29 व 30 के विभिन्न बूथों तक जन-जागरण अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों व खनिज संसाधनों से जुड़े राज्य के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई. मंटू यादव ने कहा कि झारखंड के विकास और राज्य की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर झामुमो मजबूती से संघर्ष करेगा.
अभियान में महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, आकाश टुडू, मिथुन मंडल, मुक्तेश्वर महतो, सदानंद गोप, नैयर जमाल, आलोक सिंह, रामदयाल सिंह, बम पांडे, रवि सिंह, दिनेश यादव, दुर्गा दता, दीपक बंसल, प्रदीप यादव, अभिषेक पांडे, अजीत गोप, धर्मेंद्र गोप, महिला मोर्चा से मन्नू सिन्हा, अनीता देवी, गौरी देवी, गुड़िया देवी पंकज कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

