Bokaro News: चास के सीओ सेवा राम साहू को विभाग के वरीय अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बोकारो डीसी अजय नाथ ने कहा कि एक पुराने मामले में यह कार्रवाई की गई है., उन्होंने कहा कि चास सीओ को सस्पेंड करने बाद उन्हें अपने कार्यों से विमुक्त कर दिया गया हैं.
इसे भी पढ़ें:
खबर यह भी आ रही है कि सस्पेंड होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. हालांकि सरकार के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उन पर पुराने मामले में यह कार्रवाई की गई है. डीसी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है. डीसी ने केवल कहा कि उन्हें सस्पेंड किया गया है. हालांकि उन्हें सस्पेंड करने के बाद जिले के किसी अधिकारी को प्रभाव दिया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

