Search

 
 
 

Bokaro News : चास की गलियां होंगी जगमग, 35 वार्डों में लगेंगी 2500 स्ट्रीट लाइट

मेयर भोलू पासवान ने बताया कि नगर निगम के सभी 35 वार्डों में करीब 2500 हैलोजन स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी. अंधेरे वाले इलाकों को प्राथमिकता देते हुए चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : चास नगर निगम ने शहर को रोशन करने की दिशा में बड़ी पहल की है. मेयर भोलू पासवान व डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने स्विच ऑन कर स्ट्रीट लाइट लगाने के अभियान का शुभारंभ किया. अभियान की शुरुआत जोधाडीह मोड़ स्थित रामरूद्र स्कूल के पास से की गई.

 

Uploaded Image

चास बाजार क्षेत्र.

मेयर भोलू पासवान ने बताया कि नगर निगम के सभी 35 वार्डों में करीब 2500 हैलोजन स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी. अंधेरे वाले इलाकों को प्राथमिकता देते हुए चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी. ताकि लोगों को रात में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

 


डिप्टी मेयर पूजा कुमारी ने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगने से चास की गलियां पूरी तरह रोशन होंगी. इससे खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित माहौल मिलेगा. अपराध पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से अंधेरे में डूबे मोहल्लों को अब रोशनी मिलेगी. इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से अधिक मजबूत होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही