Search

 
 
 

Bokaro News : कोयला चोरों पर CISF की 'सर्जिकल स्ट्राइक', 100 टन कोयला व 50 बाइक जब्त

बोकारो जिला अंतर्गत CCL B&K एरिया स्थित कारो माइंस के डीसीसीपीएल पैच में शनिवार तड़के सीआईएसएफ व सीसीएल प्रबंधन ने कोयला तस्करों के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 100.080 टन अवैध कोयला न 50 बाइक जब्त कर लीं.
 
जब्त कोयला व बाइक.

Bokaro : बोकारो जिला अंतर्गत CCL B&K एरिया स्थित कारो माइंस के डीसीसीपीएल पैच में शनिवार तड़के सीआईएसएफ व सीसीएल प्रबंधन ने कोयला तस्करों के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 100.080 टन अवैध कोयला न 50 बाइक जब्त कर लीं. इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया.

 


मिली जानकारी के अनुसार तस्कर बोरियों में कोयला भरकर बाइक पर लोडकर बाहर निकाल रहे थे. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, तस्कर कोयला और बाइक छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए. करीब तीन घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान में भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया. प्राथमिक जांच में जब्त कोयला सीसीएल के बोकारो एंड करगली एरिया का पाया गया.


जब्त कोयले का अनुमानित मूल्य 4.23 लाख रुपए से अधिक आंका गया है. पूरे मामले में एमएमडीआर अधिनियम के तहत गांधीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. सीआईएसएफ व सीसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व कोयला तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा. आश्चर्य यह कि बोकारो पुलिस अवैध कोयले के खेल से इंकार करती रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही