Search

 
 
 

Bokaro News: कोयला चोरी के खिलाफ CISF की कार्रवाई, 56 बाइक-19 साइकिल समेत 32 टन कोयला जब्त

Bokaro News: सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की सीसीएल परियोजना के कोणार साइडिंग, जरंडीह साइडिंग एवं जरंडीह फाटक के आसपास मोटरसाइकिल और साइकिल के माध्यम से कोयला चोरी की गतिविधि को अंजाम दिया जा सकता है. CISF ने यहां 56 मोटरसाइकिल, 19 साइकिल और करीब 32.375 टन अवैध कोयला जब्त किया है.
 
CISF ने डॉग स्क्वॉड की ली मदद

Bokaro News: बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सीसीएल करगली परियोजना में बड़ी कार्रवाई की है. CISF ने यहां 56 मोटरसाइकिल, 19 साइकिल और करीब 32.375 टन अवैध कोयला जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ ने ड्रोन सर्विलांस और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली.


इसे भी पढ़ें:


सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की सीसीएल परियोजना के कोणार साइडिंग, जरंडीह साइडिंग एवं जरंडीह फाटक के आसपास मोटरसाइकिल और साइकिल के माध्यम से कोयला चोरी की गतिविधि को अंजाम दिया जा सकता है. 


सूचना मिलते ही CISF की टीम को जीएम की ओर हाइवा एवं जेसीबी उपलब्ध कराया गया. सीआईएसएफ टीम ने तीनों संवेदनशील स्थानों पर रणनीतिक रूप से एम्बुश लगाया. तीन स्थानों पर कार्रवाई में  कोणार साइडिंग से 32 मोटरसाइकिल और 10 साइकिल पर पर करीब 20.840 टन कोयला लदा मिला. जारंगडीह फाटक से 14 मोटरसाइकिल और 7 साइकिल, जिन पर करीब 8.265 टन कोयला लदा पाया गया. जारंगडीह साइडिंग से 10 मोटरसाइकिल और 2 साइकिल, जिन पर करीब 3.270 टन कोयला लदा था. 


पूरे कार्रवाई में कुल 56 मोटरसाइकिल, 19 साइकिल और लगभग 32.375 टन कोयला जब्त किया गया. जब्त वाहनों के मालिकों की पहचान एवं उस संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल वाहन मालिकों का पता नहीं चल सका. मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही