Bokaro News : पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर राजीव रंजन ने मध्यरात्रि में नगर क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात रात्रिकालीन गश्ती दलों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सेक्टर-04 थाना, सेक्टर-06 थाना एवं बीएस सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया.
इसे भी पढ़ें...
निरीक्षण के क्रम में डीएसपी ने विभिन्न स्थानों पर तैनात गश्ती पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति, गश्ती की स्थिति और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की जानकारी ली. उन्होंने रात्रिकालीन गश्ती को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.
इस दौरान पुलिस टीम की ओर से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई. साथ ही वाहनों के कागजात एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई.
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान भी चलाया गया. वाहन चालकों की जांच कर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई. डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

