Search

 
 
 

Bokaro News: दो वाहनों के बीच टक्कर, एक बच्ची समेत तीन महिला घायल

बोकारो के सेक्टर 9 स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई.
 

Bokaro: बोकारो के सेक्टर 9 स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में सड़क किनारे खड़ी तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि तीनों महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है. मालूम हो कि दोपहर में दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद एक गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे जाने लगी, तभी तीन महिलाएं दूध लाने के लिए सड़क पर जा रही थी, जिसमें टक्कर हो गई. इसके बाद तीनों लोग घटनास्थल पर ही गिर पड़े. हालांकि घटना में जो लोग जख्मी हैं उनमें सरस्वती देवी और रजनी कुमारी तथा एक अन्य महिला शामिल है. घटना स्थल पर हरला पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना उस समय घटी जब मुख्य सड़क से एक कार गुजर रहा था, तभी बगल की सड़क से तेज की रफ्तार में आ रही एक कार आगे चल रही कार को बगल से जोरदार टक्कर मार दिया. इसके बाद चालक संतुलन को बैठा.हरला पुलिस के मुताबिक इस मामले में दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में ले लिया गया है जबकि दोनों वाहनों को भी थाना लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही