Search

 
 
 

Bokaro News: सैकड़ों समर्थकों के साथ राजू दुबे ने ली भाकपा माले की सदस्यता

भाकपा (माले) लिब्रेशन द्वारा सेक्टर 8 में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान निरसा विधायक अरूप चटर्जी के समक्ष बोकारो के चर्चित रहे राजू दुबे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाकपा माले का दामन थाम लिया.
 

Bokaro: भाकपा (माले) लिब्रेशन द्वारा सेक्टर 8 में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान निरसा विधायक अरूप चटर्जी के समक्ष बोकारो के चर्चित रहे राजू दुबे ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाकपा माले का दामन थाम लिया. 

 

कार्यक्रम में उपस्थित निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि राजू दुबे के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी. शहरी क्षेत्रों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी इनके नेतृत्व से पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने कहा है सभी चुनावों में पार्टी मजबूती से खड़ी होगी. दूसरी ओर राजू दुबे ने कहा कि मैने कई दलों में रहकर संगठनों को मजबूत किया लेकिन जनसमस्याओं, मजदूरों, विस्थापितों के समस्याओं की जब बात आयी तो वे निराकरण नहीं कर पाये. इसलिए हमने माले में जब देखा तो लगा कि गरीबों के हितैषी वाली पार्टी है. विधायक अरूप चटर्जी ने हमेशा लोगों के साथ खड़ा रहने का काम किया है. आज मैं हजारों लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है, लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बोकारो में विस्थापन, मजदूरों को वेतन, उनकी सुरक्षा, सर्वागीण विकास हमारी प्राथमिकता होगी.

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस नाबालिग अनिल भोक्ता की इस हादसे में जान चली गई, उसके परिवार की जिम्मेदारी अब कौन उठाएगा? एक गरीब परिवार ने अपना बेटा खो दिया है. यदि वह नाबालिग था, तो उसे ट्रैक्टर चलाने की अनुमति किसने दी? क्या ट्रैक्टर मालिक, बालू कारोबार से जुड़े लोग और निगरानी करने वाले विभाग अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं? इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है.

 

फिलहाल चौपारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं ग्रामीणों ने अवैध बालू परिवहन, नाबालिग चालकों से वाहन चलवाने की प्रथा पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि अब भी सख्ती नहीं हुई, तो ऐसे हादसे भविष्य में भी किसी न किसी परिवार की खुशियां उजाड़ते रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही