Bokaro News : सदर अस्पताल बोकारो में दो मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया. अस्पताल की डॉ. अनामिका सिन्हा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने भवानीपुर निवासी सोनम कर्मकार का एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया. ऑपरेशन में एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. सौरभ सांख्यायन ने निभाई.
इसे भी पढ़ें
वहीं, सियालजोरी निवासी 58 वर्षीय चुट्टू महतो के दाएं पैर की जांघ की हड्डी के शाफ्ट में फ्रैक्चर और उन्हें हृदय की बीमारी की स्थिति में क्लोज्ड रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन विद इंटरलॉकिंग नेलिंग का सफल ऑपरेशन किया गया. यह ऑपरेशन डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने किया.
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने जिले के लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑपरेशन के लिए इधर-उधर भटकने की बजाय सबसे पहले सदर अस्पताल में संपर्क करें. अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

