Search

 
 
 

Bokaro News: बीएसएल प्लांट में कॉपर केबल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: CISF के उपनिरीक्षक पुष्प प्रताप सिंह एवं अन्य कर्मियों ने 24 सितंबर को बीएसएल प्लांट की चारदीवारी के अंदर 8 से 10 संदिग्ध व्यक्तियों को कॉपर स्क्रैप की चोरी करते हुए देखा. कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को खदेड़कर पकड़ा.
 
केबल चोरी में दो आरोपी अरेस्ट
  • 480 किलो चोरी की गई कॉपर केबल बरामद

Bokaro News: बीएसएल प्लांट की चारदीवारी के अंदर कॉपर केबल चोरी करने के मामले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

CISF के उपनिरीक्षक पुष्प प्रताप सिंह एवं अन्य कर्मियों ने 24 सितंबर को बीएसएल प्लांट की चारदीवारी के अंदर 8 से 10 संदिग्ध व्यक्तियों को कॉपर स्क्रैप की चोरी करते हुए देखा. कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को खदेड़कर पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर CISF ने 480 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद किया. मामले को लेकर बीएस सिटी थाने में FIR दर्ज किया गया है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल महली (25 वर्ष), पिता- बुधदेव स्वार, ग्राम- तुपकाडीह, थाना जरीडीह, बोकारो और सनातन मुंडा (32 वर्ष), पिता- शंकर मुंडा, ग्राम- मोदीडीह, थाना- हरला, बोकारो के रूप में हुई है. CISF के अनुसार, बरामद 480 किलो कॉपर केबल की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 76 हजार रुपये है. मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही