Search

 
 
 

Bokaro News : जमीन विवाद में चचेरे बहनोई की हत्या, गुमशुदगी की रिपोर्ट कराने वाला ही निकला आरोपी

Bokaro News : खास बात यह है कि भूदेव गोप ही इस मामले में सूचक था और उसी ने कोकू गोप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.एसएसपी वेदांत शंकर ने बताया कि कोकू गोप की गुमशुदगी की रिपोर्ट 14 सितंबर को बरमसिया ओपी में दर्ज कराई गई थी. जबकि वे 12 सितंबर से गायब थे.
 
कोकू गोप हत्याकांड

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के काशीझरिया निवासी कोकू गोप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर कोकू गोप की हत्या उनके चचेरे साले भगीरथ गोप और उसके साथी भूदेव गोप ने मिलकर की थी.

 

 

खास बात यह है कि भूदेव गोप ही इस मामले में सूचक था और उसी ने कोकू गोप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.एसएसपी वेदांत शंकर ने बताया कि कोकू गोप की गुमशुदगी की रिपोर्ट 14 सितंबर को बरमसिया ओपी में दर्ज कराई गई थी. जबकि वे 12 सितंबर से गायब थे. 

 

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से मामले की अनुसन्धान करने पर अंतिम लोकेशन भूदेव गोप के साथ मिली थी, इसी आधार पर पुलिस ने पूछताछ किया तो बात सामने आई कि हत्या मृतक के गमछे से ही उसकी गला घोटकर उसके चचेरे साले भगीरथ गोप और उसके साथी भूदेव गोप ने कर दिया और नदी किनारे झाड़ी में शव को फेंक दिया.

 

पुलिस ने मामले की खुलासा करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या 12 बीघे जमीन के कारण हुई है चूंकि जिस घर में कोकू गोप की शादी हुई थी .उस घर में केवल बेटियां ही थी, इसलिए कोकू गोप अपने शसुर की जमीन पर अपना हक जता रहे थे तो इसका भगीरथ गोप विरोध कर रहा था, दोनों में बहस भी हुई थी.

 

एसएसपी के अनुसार, 12 सितंबर को उनके पिता बरमसिया ओपी क्षेत्र के उरांवडीह गांव स्थित अपने ससुराल गए थे. इसके बाद से उनका पता नहीं चल पाया.परिजन लगातार कोकू गोप की तलाश कर रहे थे. इसी बीच बुधवार, 17 सितंबर को दामूडीह पंचायत के शिमलकुड़ी गांव के चढ़िया भीटा के पास खालिसा नदी किनारे झाड़ियों में उनका शव बरामद किया गया था. तबसे पुलिस डॉग स्क्वायड, वैज्ञानिक तरीके व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही