Search

 
 
 

Bokaro News : प्रिंस खान की धमकी के विरोध में भाकपा (माले) का प्रदर्शन

Bokaro : गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए गई थी. इसके विरोध में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने नया मोड़ में राज्यस्तरीय विरोध दिवस मनाया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके विरोध में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने नया मोड़ में राज्यस्तरीय विरोध दिवस मनाया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

 


इस अवसर पर भाकपा (माले) के जिला सचिव देवदीप सिंह दिवाकर ने कहा कि सांसद ढुल्लू महतो माफियाओं के सिरमौर बने हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सांसद ढुल्लू महतो का विरोध करता है. उसे धमकियां मिलने लगती हैं. उन्होंने सांसद की संपत्ति की जांच कराने व सांसद और डॉन प्रिंस खान के कथित संबंधों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.


कार्यक्रम में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की किसी भी कोशिश का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस दौरान दिलीप, राजू दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही