Bokaro :प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक, शिक्षा का व्यवसायीकरण के खिलाफ दिल्ली में आमरण अनशन हो रहा था तभी सरकार के इशारे पर शिक्षाविद सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया और इस दौरान आइसा नेताओं को भी नहीं बख्शा गया.
यदि सरकार गंभीरता से विचार करते हुए कार्रवाई नहीं की तो देशव्यापी आंदोलन किया जायेगा. माले नेता राजू दूबे ने कहा अब आरपार की लड़ाई होगी.छात्रों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का आगाज हो चुका है. हम लोगों ने डीसी को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है जिसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा है संपूर्ण देश में आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है. यदि सरकार गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन तीव्र होगा.