Bokaro News: BCCL दुग्दा कोल वाशरी के विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अवैध विद्युत कनेक्शन और बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया. उप प्रबंधक (विद्युत) अभिषेक कुमार और CISF इंस्पेक्टर एच.आर प्रसाद के नेतृत्व में दुगदा गोलाई, दुगदा बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दुकानों एवं बिल बकाया दुकानदारों के करीब एक दर्जन कनेक्शन काटे गए.
इसे भी पढ़ें:
उप प्रबंधक ने बताया कि अवैध कनेक्शन के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है, जिससे लोड शेडिंग और बार-बार बिजली कटने की समस्या हो रही है. साथ ही बिजली के तार टूट कर गिर रहे हैं, जिससे कभी भी अप्रिय हादसा हो सकता है. उन्होंने लोगों से वैध कनेक्शन लेने और समय पर बिल जमा करने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

