Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी व अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

डीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया. उनका जीवन समाज को न्याय, समानता व स्वाभिमान के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहेगा.
 
नया मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अधिकारी.

Bokaro : बोकारो में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. डीसी अजय नाथ झा सहित अन्य अधिकारियों ने नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष व राष्ट्रहित में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण कर नमन किया.


डीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया. उनका जीवन समाज को न्याय, समानता व स्वाभिमान के लिए निरंतर प्रेरणा देता रहेगा. सभी अधिकारियों भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार,  नियोजन पदाधिकारी प्रत्युष शेखर, डीईओ जगरनाथ लोहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही