Search

 
 
 

Jharkhand News : बोकारो DC के PA 36 डिसमिल आवासीय जमीन के मालिक

बोकारो DC के PA अजय कुमार 36 डिसमिल आवासीय जमीन के मालिक हैं. उन्होंने यह जमीन संविदा पर नियुक्त होने के बाद खरीदी है. वह 2007 में जिला शिक्षा परियोजना में आशुलिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर 4200 रुपये मानदेय पर नियुक्त हुए थे. जमीन खरीदने के दौरान नकद भुगतान किया गया.
 

Ranchi :  बोकारो DC के PA अजय कुमार 36 डिसमिल आवासीय जमीन के मालिक हैं. उन्होंने यह जमीन संविदा पर नियुक्त होने के बाद खरीदी है. वह 2007 में जिला शिक्षा परियोजना में आशुलिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर 4200 रुपये मानदेय पर नियुक्त हुए थे. जमीन खरीदने के दौरान नकद भुगतान किया गया.

 

अजय कुमार ने नौकरी में आने के बाद सबसे पहले अपने नाम पर 2009 में 23 डिसमिल आवासीय जमीन खरीदी. इसके बाद उन्होंने 2010 में फिर 10 डिसमिल जमीन अपने नाम पर खरीदी. इसके बाद वर्ष 2013 में अपनी पत्नी के नाम पर तीन डिसमिल आवासीय जमीन खरीदी. इस तरह वह फिलहाल 36 डिसमिल आवासीय जमीन के मालिक हैं.

 

बोकारो DC के PA ने 30 जुलाई 2013 में अपनी पत्नी के नाम पर तीन डिसमिल जमीन खरीदी. इसका सेल डीड नंबर 5068/4567 है. अजय कुमार ने चास अंचल के हल्का नंबर 7, खाता नंबर 29 और प्लॉट नंबर 120 की तीन डिसमिल जमीन महादेव महथा, अनित महथा व अन्य से 1.49 लाख रुपये में खरीदी. जमीन की कीमत का भुगतान नकद किया गया.

 

अजय कुमार ने वर्ष 2009 में सेल डीड संख्या 8549/7888 के सहारे अपने नाम पर 23 डिसमिल आवासीय जमीन खरीद थी. इसके लिए मनोहर हाजरा व अन्य को 1.66 लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया था.

 

वर्ष 2010 में सुहु वाला महातानी से सेल डीड नंबर 9273/8502 के सहारे 10 डिसमिल जमीन खरीदी. इसके लिए 75 हजार रुपये का नकद भुगतान किया. इन दोनों ही जमीन खरीद में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम का उल्लंघन किया गया था.

 

अब तक आपने पढ़ा....

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही