Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी ने जन संवाद में की 55 मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

Bokaro News : डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल करना है.
 
लोगों की समस्या सुनते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro News : बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित जन संवाद (हम आपको सुनते हैं) में लोगों की समस्याएं सुनीं. जन संवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 55 लोग पहुंचे थे. डीसी ने सभी की बातें सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए.

 

इसे भी पढ़ें


जन संवाद में भूमि विवाद, भूमि पर कब्जा, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, आपदा प्रबंधन समेत अन्य मामले पहुंचे ते. डीसी ने लोगों की बातों को बारी-बारी से सुना और संबंधित विभाग को जांच कर पारदर्शी तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल करना है. जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही